फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police filed a case against the independent candidate

Baghpat News: पुलिस ने दर्ज कराया निर्दलीय प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा

Fri, 12 May 2023 07:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
Police filed a case against the independent candidate
-आचार संहिता के उल्लंघन, सरकारी काम में बाधा डालने पर हुई गिरफ्तार
विज्ञापन

बड़ौत। नगर के वीर स्मारक इंटर कालेज में हुए हंगामे के बाद निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर मतदान के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। उधर, एएसपी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने मुकदमा दर्ज कराया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे वह चुनाव ड्यूटी में वीर स्मारक इंटर कालेज, बड़ौत के पास पहुंचे तो भीड़ एकत्र थी। चुनाव आचार संहिता का हवाला देकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र पुलिस से उलझ गए। उन्होंने समर्थकों को स्कूल गेट पर ही खड़े रहने काे कहा। जितेंद्र डमी प्रत्याशी हैं, जिसने आरएलडी-सपा गठबंधन प्रत्याशी बबीता तोमर को समर्थन दे रखा है। इसी दौरान एएसपी मनीष कुमार मिश्र व एडीएम प्रतिपाल चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी और एडीएम ने जितेंद्र को समझाना चाहा, लेकिन वह पुलिस पर ही आरोप लगाने लगे। निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र ने न आचार संहिता का उल्लंघन किया, बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस पर आरोपी को हिरासत में ले लिया और मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

---
यह था मामला
मतदान केंद्र में एएसपी और एडीएम एजेंटों को निर्देश दे रहे थे। इसी दौरान निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र ने आकर हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते एएसपी काे गुस्सा आ गया और उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसे मतदान केंद्र से बाहर निकलवा दिया। जानकारी के बाद रालोद के अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने इसी मामले को लेकर ट्वीट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed