{"_id":"7ef9c0eaa2cbd79bdb7caa1c5e7b6b3a","slug":"police-encroachment-removed-from-the-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बाजार से हटवाया अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बाजार से हटवाया अतिक्रमण
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत में नगर पालिका परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बड़ौली रोड पीएन शर्मा पार्क से फूस वाली मस्जिद तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों से व्यापारियों की नोकझोंक भी हुई।
बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान बड़ौली रोड पीएन शर्मा पार्क से शुरू हुआ। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को अधिकारियों ने जेसीबी मशीन से हटवाया गया। यह अभियान मुख्य शिकायत केंद्र तक चला। इसके बाद यह अभियान कोताना रोड से शुरू किया गया, जो फूस वाली मस्जिद तक चला।
पालिका के अधिशासी अधिकारी मणि कुमार त्रिपाठी ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि काली सड़क से आगे किसी ने समान रखा तो वह समान जब्त कर लिया जाएगा। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान के दौरान अधिकारियों से व्यापारियों की तीखी नोकझोंक भी हुई। अभियान में कोतवाली प्रभारी वीके सिंह, संपत्ति अधिकारी सुनील भारद्वाज मौजूद रहे।