फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police encounter with those slaughtering protected animals, four injured

Baghpat News: संरक्षित पशुओं का कटान करने वालों से पुलिस की मुठभेड़, चार घायल

Fri, 13 Dec 2024 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with those slaughtering protected animals, four injured
बागपत, अमीनगर सराय/बड़ौत। संरक्षित पशुओं का कटान करने वालों के साथ पुलिस की बुधवार रात दो जगह मुठभेड़ हो गई। शिकोहपुर-इदरीशपुर मार्ग और डौला नहर की पटरी पर हुई मुठभेड़ में गोली लगने से चार तस्कर घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

शिकोहपुर-ईदरीशपुर मार्ग पर बुधवार रात संरक्षित पशुओं का कटान करने की फिराक में घूम रहे दो तस्कर पुलिस की गाड़ी देखते ही बाइक छोड़कर भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा किया तो दोनों बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस के जवाब में फायरिंग करने पर दो तस्कर घायल हो गए। घायल तस्करों की पहचान शहजाद निवासी नंदनगरी, दिल्ली और साहिल निवासी पूजा कॉलोनी खजूरी खास दिल्ली के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने तस्करों से दो तमंचे, कारतूस, रस्सी, छुरा और एक चोरी की बाइक बरामद की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा डौला नहर की पटरी पर बसौद गांव के जंगल में पुलिस की कार सवार पशु तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने के बाद नफीश निवासी बड़का और नईम निवासी किवाड़ जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। जो संरक्षित पशु को लेकर कटान के लिए जा रहे थे। एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि घायल पशु तस्करों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने तस्करों से कार में लदा संरक्षित पशु, नशे के इंजेक्शन, गंडासा समेत अन्य औजार बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नफीश पर 15 तो साहिल पर छह मुकदमे दर्ज
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बड़का निवासी पशु तस्कर नफीश के खिलाफ संरक्षित पशुओं के कटान और गैंगस्टर के 14 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा दिल्ली के साहिल पर छह और शहजाद के खिलाफ बुलंदशहर और बड़ौत कोतवाली में चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed