{"_id":"622cd594cac1091cc9675d93","slug":"police-did-a-foot-march-appealed-to-create-harmony-on-holi-baghpat-news-mrt580191228","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया पैदल मार्च, होली पर सौहार्द बनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया पैदल मार्च, होली पर सौहार्द बनाने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली/अग्रवाल मंडी टटीरी/चांदीनगर। होली पर्व के मद्देनजर शनिवार को पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल मार्च किया। शांति समिति की बैठक में त्योहार शांतिपूर्वक मनाने का आह्वान किया। माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
थाना छपरौली पुलिस ने शनिवार को अर्धसैनिक बल को साथ छपरौली, कूड़ी और हलालपुर गावों में पैदल मार्च किया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव नतीजे आने और होली पर्व को देखते हुए क्षेत्र में शांति बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए पैदल मार्च किया गया। थाना चांदीनगर पुलिस ने ललियाना और खट्टा प्रहलादपुर गांव में शांति समिति की बैठक कर त्योहार शांतिपूर्ण बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर अशोक कुमार , विपिन महेश्वरी, सतीश, राजबीर, संजय, रामबीर, रामकुमार मौजूद रहे। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने नागरिकों को होली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने का आह्वान किया। चौकी प्रभारी हरीश चंद त्यागी, चेयरमैन डॉ विनोद कुमार, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, पंडित अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, चौधरी पवन ठेकेदार मौजूद रहे।
संयुक्त निदेशक ने किया टीकाकरण का निरीक्षण
दोघट। मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ अशोक तालियान ने सरौरा गांव में चल रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों से टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। एएनएम गांव में एक घर में बैठकर टीकाकरण करती मिली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएनएम स्वेता, आशा बबीता, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार मौजूद रहे। संवाद