फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police detained two youths

पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया  

Thu, 27 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 27 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Police detained two youths
ईडी ने नारंग की दो करोड़ उनतीस लाख चवालीस हजार से ज्यादा की संपत्ति एवं बैंक धनराशि को जब्त किया है।
बागपत। हमीदाबाद गांव में फल विक्रेता नसीम को बिटौड़े में जलाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। उन पर नसीम की हत्या का आरोप है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उधर, आरोपियों की हिमायत में पहुंचे परिजनों ने कहा कि युवकों को केस में झूठा फंसाया जा रहा है। 
विज्ञापन


हमीदाबाद उर्फ नयागांव में सोमवार की रात एक युवक की हत्या कर शव बिटौड़े में जला दिया गया था। पता चलने पर लोगों ने आग बुझाई थी और जले हुए शव को बिटौड़े से निकाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। मंगलवार रात शव की शनाख्त लोनी के प्रेमनगर निवासी नूरहसन ने अपने बेटे नसीम के रूप में की थी। नूरहसन ने बताया कि उसके बेटे फल विक्रेता नसीम को उसके दोस्त जावेद और आरिफ सोमवार शाम करीब तीन बजे घर से बाइक पर लेकर गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार को जावेद ने उनके पास फोन करके बताया कि टटीरी के पास उन तीनों को ग्रामीणों ने घेर लिया था। नसीम को लोगों ने पकड़कर मार दिया और शव को बिटौड़े में जला दिया है। नूरहसन का आरोप है कि उसके बेटे नसीम का एक सप्ताह पहले आरिफ के साथ झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपी आरिफ और जावेद ने नसीम की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी युवकों को पकड़ लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सूत्रों की माने तो आरोपियों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही केस का खुलासा हो सकता है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  उधर, लोनी की महिला खेरूनिशा ने बताया कि उसके देवर आरिफ और जावेद को पुलिस ने पकड़ रखा है। उनका नसीम की हत्या से कोई लेनादेना नहीं है। मृतक नसीम, नशीले पदार्थ का सेवन करता था। इसके लिए गलत काम करता रहता था। इसी के चलते लोगों ने उसको पीट-पीटकर मार डाला और बिटौड़े में जला दिया है। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed