फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police could not catch the miscreants even after three days

बैंक से राजस्व वसूली का लाखों रूपये चोरी का प्रकरण------

Thu, 02 Sep 2021 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Police could not catch the miscreants even after three days
बड़ौत। बैंक के भीतर से राजस्व अमीन से वसूली का लाखों रुपये चोरी करने वाले बदमाश को तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी कोतवाली पुलिस नहीं पकड़ पाई है। जबकि सीसीटीवी कैमरे में बदमाश रुपये चोरी करते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे है। पुलिस की कार्यशैली पर अब लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजस्व अमीन राजपाल तहसील से राजस्व वसूली का 2.64 लाख रुपये लेकर भारतीय स्टेट बैंक में जमा कराने गए थे, लेकिन किन्हीं कारणों से रुपये जमा नहीं हो सके। इस दौरान राजस्व अमीन बैंक के काउंटर पर पूछताछ करने लगे, तभी पीछे से रुपयों भरा थैला चोरी हो गया। सूचना पर एसपी नीरज जादौन, एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक कुमार सहित अन्य पुलिस बल व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची थी। सीसीटीवी कैमरे में एक बदमाश रुपये चोरी करते हुए व दूसरा बैंक के आसपास खड़ा होकर निगरानी करते हुए कैद हो गया।
विज्ञापन

चोरी की इस घटना को तीन दिन बीत चुके है, लेकिन पुलिस इस घटना में अभी तक पूरी तरह खाली हाथ है। जबकि सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते हुए बदमाश की तस्वीर बिल्कुल साफ है। पुलिस की इस कार्यशैली पर अब सवाल उठने लगे है। नगरवासियों में अनिल जैन, नवीन जैन, रोहित जैन, राहुल जैन का कहना है कि आए दिन नगर में चोरी की घटना हो रही है, लेकिन पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। वहीं सीओ आलोक कुमार का कहना है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed