फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police could not arrest the person who fired at the market

मंडी में गोली चलाने वाले को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

Fri, 08 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police could not arrest the person who fired at the market
खेकड़ा] खेकड़ा डूंडाहैडा मार्ग स्थित सब्जी मंडी में गोलियां चलाने वालों को पुलिस 36 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि गोली लगने से दो सब्जी विक्रेता घायल हुए थे। घटना के बाद से मंडी के सब्जी व्यापारी, किसान और खरीदारों में दहशत है।
विज्ञापन

नगर के मौहल्ला मुंडाला निवासी सब्जी विक्रेता कुलदीप और सन्नी बृहस्पतिवार की सुबह सब्जी मंडी में सब्जी बेचने गए थे। आरोप है कि तीन युवकों ने कुलदीप व सन्नी पर गोलियां बरसाई थी। एक गोली कुलदीप के पैर में और दूसरी गोली पास में सब्जी विक्रेता आदिल के पैर में लगी। गोली लगने से दोनो घायल हो गए थे। उधर जान बचाकर भाग रहा सन्नी गिरकर घायल हुआ था। घायल कुलदीप के बडे़ भाई संदीप ने कोतवाली में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी। घटना के बाद शुक्रवार को भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों का पता लगा लिया गया है। नगर के एक मोहल्ले के ही रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed