फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police caught two miscreants of vehicle theft gang with pistol

Baghpat News: वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने तमंचे सहित दबोचा

Tue, 31 Oct 2023 05:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
Police caught two miscreants of vehicle theft gang with pistol
- चोरी की छह बाइक बरामद कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
बिनौली। थाना बिनौली पुलिस ने अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को चेकिंग के दौरान तमंचे व कारतूस सहित दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। करवाई करते हुए दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया गया।

इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया की उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की बुढेड़ा गांव के दो युवक मेरठ, गाजियाबाद, शामली आदि जनपदों से बाइक चोरी कर बेचने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाकर विवेक उर्फ काके पुत्र कृष्णपाल, इरफान पुत्र शेरदीन निवासी बुढेड़ा को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनसे एक 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ किये जाने पर उन्होंने बाइक चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने उनके द्वारा बताए स्थान से चोरी की 6 बाइकें बरामद कीं। इंस्पेक्टर ने बताया कि इससे पहले इरफान पर थाने पर जानलेवा हमला व 25 आर्म्स एक्ट के मुकदमे पंजीकृत हैं। करवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को बागपत न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed