फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police caught three miscreants including history sheeter in the encounter

पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाश दबोचे

Thu, 05 May 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Police caught three miscreants including history sheeter in the encounter
बिनौली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद हथियार - फोटो : BARAUT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। थाना पुलिस ने मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो अवैध पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और एक कार बरामद की है। एक बदमाश मेरठ के छुर गांव का रहने वाला अरुण भी शामिल है। पूछताछ के बाद तीनों को बागपत न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सीओ बागपत अनुज मिश्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में मोहित उर्फ जीटर पुत्र विनोद, आयुष उर्फ मोंटू पुत्र देवेंद्र निवासीगण बिनौली और अरुण पुत्र नरेंद्र निवासी गांव छुर, मेरठ है। इनमें मोहित उर्फ जीटर थाना बिनौली का हिस्ट्रीशीटर और जिलाबदर है। बुधवार की शाम की सूचना पर इंस्पेक्टर डीके त्यागी की टीम ने मुठभेड़ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से दो अवैध पिस्टल 32 बोर, एक 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद किए है। सीओ ने बताया कि मोहित उर्फ जीटर पर बड़ौत, शामली, बिनौली थाने में हत्या, जानलेवा हमला, षड्यंत्र रचना, मारपीट, शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट के नौ मुकदमे दर्ज है। आयुष उर्फ मोंटू पर थाना बिनौली, कोतवाली शामली में हत्या, जानलेवा हमला, षड्यंत्र रचना, शस्त्र अधिनियम के छह मुकदमे और अरुण पर हत्या, जानलेवा हमला, लूट मारपीट, शस्त्र अधिनियम के बड़ौत, सरधना, सरूरपुर, मेरठ, बुढ़ाना, बिनौली थाने में दर्जनों मुकदमे पंजीकृत है। पूछताछ के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed