{"_id":"5e2748238ebc3e4ad56ac938","slug":"police-caught-animal-slaughter-in-quraishian-baghpat-news-mrt465010266","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरैशियान में पुलिस ने पकड़ा पशु कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरैशियान में पुलिस ने पकड़ा पशु कटान
विज्ञापन
कुरैशियान में पुलिस ने पकड़ा पशु कटान
बागपत। कुरैशियान मोहल्ले में पशु कटान कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। तीन आरोपी भागने में सफल रहे। इस दौरान दो जिंदा पशु व पांच कटे पशुओं का पांच कुंतल मांस बरामद किया है। पुलिस जिंदा पशुओं को कोतवाली ले आई। कटान के औजार, दो नशे के इंजेक्शन और एक पिकअप गाड़ी बरामद की है।
बागपत कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शाम तीन बजे कुरैशियान में पशु कटान की सूचना मिली थी, जिसमें पुलिस फोर्स ने घेरा बंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें छोट पुत्र मंगता निवासी काठा, मन्नान पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी कुरैशियान और आसिफ पुत्र शकील निवासी कुरैशियान को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया। दो जिंदा भैंसें आरोपियों से बचाकर कोतवाली लाए गए हैं। फरार हुए तीन आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा
गौशाला के पास सफाई और चारे की मांग
बागपत। संपूर्ण समाधान दिवस में ईओ नगर पालिका को ज्ञापन देते हुए हिंदु संगठनों के पदाधिकारियों ने कस्बे में श्रीराम गौशाला में पशुओं के लिए चारे की मदद व आसपास सफाई की मांग की है। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय भगवा सेना के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान, अमित चौहान, शेखर चौहान, टोनी, अंकित, भीम, गौरव, सचिन, संदीप, शेर सिंह, अभिषेक आदि मौजूद रहे।