फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police caught a criminal carrying a reward of Rs 25,000 in an encounter

Baghpat News: पुलिस ने मुठभेड में 25 हजारी इनामी बदमाश को पकड़ा

Mon, 20 May 2024 03:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 20 May 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Police caught a criminal carrying a reward of Rs 25,000 in an encounter
बिनौली। थाना बिनौली पुलिस ने मुठभेड़ कर एक 25 हजारी इनामी बदमाश को धर दबोचा है। पकड़े गया बदमाश गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित है। थाना बिनौली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक 25 हजार का इनामी बदमाश बाइक पर सवार होकर बड़ौत की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने बरनावा पुलिस चैक पोस्ट पर चैकिंग अभियान चलाया तो उसी दौरान अपाची बाईक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे शेखपुरा के जंगल मे घेर लिया। काफी देर तक चली मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हुआ। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया घायल युवक मुस्तकीम पुत्र यामीन निवासी खिवाई सरूरपुर है। जो 25 हजार का इनामी है। उस पर अवैध तमंचे, चोरी, जानलेवा हमले व चोरों को संरक्षण देने के दर्जनों मुकदमे मेरठ व बागपत के कई थानों में दर्ज है। पकड़े गए इनमिया बदमाश से एक अपाची बाइक, 315 बोर तमंचा, तीन जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed