{"_id":"587132784f1c1b02791583d2","slug":"police-began-down-on-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा करना शुरू किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा करना शुरू किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। 50 हजार रुपये के इनामी अजित उर्फ हप्पू समेत कई अपराधी विधानसभा चुनाव भी प्रभावित कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में चुनाव से पहले इन अपराधियों का पकड़े जाना बेहद जरूरी है। इस देख पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विधानसभा चुनाव 2017 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे पुलिस की सबसे ज्यादा टेंशन बढ़ती जा रही है। गांव के खुराफातियों पर पुलिस शिकंजा कस रही है, लेकिन जनपद के कई अपराधी ऐसे हैं जो चुनाव प्रभावित कर सकते हैं। कुछ अपराधी फरार चल रहे हैं तो कुछ अपने घर पर आराम से रह रहे हैं, क्योंकि वे फिलहाल किसी केस में वांछित नहीं चल रहे हैं। 50 हजार रुपये का इनामी अजित उर्फ हप्पू, गांगनौली गांव का प्रवीण राठी (प्रमोद गांगनौली का भाई), 12 हजार रुपये का इनामी जसवीर, बामनौली गांव का अंकित, राहुल खट्टा गैंग का सदस्य जाहिद उर्फ लंबू समेत कई अपराधी फरार चल रहे हैं। फरार चल रहे अपराधी चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में इन अपराधियों का चुनाव से पहले पकड़े जाना बेहद जरूरी है। हालांकि पुलिस अफसर इनको लेकर बेहद गंभीर है। एसपी अजय शंकर राय ने कहा अजित उर्फ हप्पू समेत फरार चल रहे सभी आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।
पुलिस मकान पर कुर्की पूर्व नोटिस कर चुकी है चस्पा
दोघट (बागपत)। 50 हजार रुपये के इनामी रह चुके मोनू जाट को असलाह और कारतूस उपलब्ध करने के आरोपी गुराना गांव के पूर्व प्रधान कपिल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने उसके मकान की कुर्की करने की तैयारी कर ली है। कोर्ट की अनुमति पर आरोपी के मकान पर कुर्की पूर्व नोटिस चस्पा भी हो चुका है। मेरठ के रोहटा गांव के मोनू जाट और टीकरी कस्बे के नितिन दोस्त हैं। दोनों अपराधियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर टीकरी कस्बा में 12 सितंबर को युवक विवेक और 24 सितंबर को किसान लाल बहादुर की हत्या की। इसके अलावा भी कई वारदात को अंजाम दिया। मोनू पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। बाद में दोनों अपराधी सोनीपत में पकड़े गए थे।
विज्ञापन
पुलिस की विवेचना में सामने आया मोनू को कपिल गुराना असलाह और कारतूस उपलब्ध कराता था। इन दोनों वारदातों में कपिल खुद भी शामिल रहा है। इसके अलावा भी कई अपराधियों के नाम सामने आए थे। पुलिस तभी से ही आरोपी कपिल समेत अन्य अपराधियों की तलाश में लगी है। इन अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। इसी को देख पुलिस ने कपिल गुराना के मकान की कुर्की करने की तैयारी कर ली है। दोघट थानाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव ने कहा मोनू जाट के साथ मिलकर दो हत्याओं को अंजाम देने का आरोपी कपिल गुराना के मकान पर कुर्की पूर्व नोटिस चस्पा हो चुका है। कोर्ट की अनुमति मिलते ही आरोपी के मकान की कुर्की कर दी जाएगा।