फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police accused of not taking action

Baghpat News: पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

Sat, 18 Nov 2023 05:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
Police accused of not taking action
-विवाद में बेटे ने परिवार के लोगों संग मिलकर खिलाया था जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बड़ौत। सुल्तानपुर हटाना गांव में गत 8 नवंबर को घर में हुए विवाद के बाद एक युवक ने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर अपनी मां को जहरीला पदार्थ खिला दिया था, जिससे महिला की मौत हो गई। फिलहाल महिला की मौत से अभी भी परिजन गमगीन हैं। उन्होंने कोतवाली पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

आपको बता दें कि गत 8 नवंबर काे सुल्तानपुर हटाना गांव में घर में हुए विवाद के बाद सतेंद्र कुमार, उसकी पत्नी रोशनी, साले समरपाल सिंह व चांदवीर निवासी छुर्र, मेरठ जनपद के साथ बैठकर अपने बेटे मनीष को समझा रहे थे। इसी दौरान मनीष ने अपनी मां रोशनी के साथ मारपीट कर दी। परिवार के लोगाें ने बामुश्किल रोशनी को बचाया। बाद में मनीष ने अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ घर वापस आकर अपनी मां रोशनी को उस समय जहरीला पदार्थ खिला दिया था, जब वह घर पर अकेली थी। रोशनी को मेरठ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 9 नवंबर को महिला की मौत हो गई थी। महिला के पति सतेन्द्र व बेटी का आरोप है कि कोतवाली पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed