फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Poisonous air, breathing difficult 381 AQI reached

जहरीली हुई हवा, सांस लेना मुश्किल 381 पहुंचा एक्यूआई

Thu, 26 Nov 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Poisonous air, breathing difficult 381 AQI reached
जहरीली हुई हवा, सांस लेना मुश्किल 381 पहुंचा एक्यूआई
विज्ञापन

बागपत। दिन प्रतिदिन बिगड़ते प्रदूषण के कारण जिले की हवा जहरीली हो गई है। लोगों को जहरीली हवा में सांस लेने में परेशानी व आंखों में जलन हो रही है। चिकित्सक लोगों को प्रदूषण से बचाव के लिए भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करने, पौष्टिक आहार लेने व मास्क व चश्मे का प्रयोग करने व की सलाह दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले का एक्यूआई 381 पहुंच गया है।
जिले में लगातार बिगड़ रही हवा में लोगों को सांस लेना मुश्किल कर दिया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने, गले व आंखों में एलर्जी की समस्या हो रही है। सीएचसी बागपत पर सांस व आंखों के मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है। चिकित्सक लोगों को प्रदूषण से बचाव के लिए नियमित रुप से मास्क और चश्मे का प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि प्रदूषण के कारण सांस, गला व आंखों में एलर्जी की बीमारी होना आम बात है। इससे बचने के लिए लोगों को नियमित मास्क व चश्मे का प्रयोग करने के अलावा पौष्टिक आहार लेना चाहिए।
विज्ञापन

एक्यूआई की स्थिति
26 नवंबर 381
25 नवंबर 380
24 नवंबर 318
23 नवंबर 264
22 नवंबर 205
21 नवंबर 291
सर्दी ने बढ़ाई ठिठुरन, सुबह में छाया रहा कोहरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पिछले दो दिन में सर्दी के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह में कोहरा छाया रहा, इससे लोगों को परेशानी हुई। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री व न्यूनतम 12.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को सर्दी का एहसास होना शुरू हो गया है। सुबह में कोहरा होने के कारण लोगों को ठिठुरन का आभास हुआ। सर्दी के कारण लोग अपने घरों में दुबके रहे। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री रिकार्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed