{"_id":"6937316bc0681ac9900ed692","slug":"pms-office-orders-inquiry-against-ayurvedic-officer-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-143166-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पीएम कार्यालय से बैठाई गई आयुर्वेदिक अधिकारी के खिलाफ जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पीएम कार्यालय से बैठाई गई आयुर्वेदिक अधिकारी के खिलाफ जांच
विज्ञापन
- आयुर्वेदिक दवाई कंपनी के मालिक ने लाइसेंस देने के लिए रुपये मांगने का लगाया आरोप, डीएम को जांच के दिए गए आदेश
- जिला स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर कंपनी के मालिक ने प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत कर की थी कार्रवाई करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आयुर्वेदिक दवाई कंपनी के मालिक विशाल ग्रोवर ने आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. मोनिका गुप्ता पर लाइसेंस देने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाया था। कंपनी के मालिक ने प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत कर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से जांच बैठाते हुए डीएम को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए है।
खेकड़ा के रहने वाले विशाल ग्रोवर ने बताया कि हसनपुर मसूरी गांव में आयुर्वेदिक औषधि निर्माण कंपनी का लाइसेंस लेने के लिए जून वर्ष 2024 में आयुर्वेदिक अधिकारी के कार्यालय में आवेदन किया था। फाइल को स्वीकृति देने के लिए 22 हजार रुपये की रिश्वत ली गई। आरोप लगाया कि इसके बाद आयुष विभाग को फाइल भेजने के डॉ. मोनिका गुप्ता ने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई और रिश्वत नहीं देने पर फाइल पर कई आपत्ति लगा दी गई।
डीएम से शिकायत करने के बाद मामले की जांच कई अफसरों को सौंपी गई, लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं गई है। कई बार शिकायत वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे जान का खतरा बना हुआ है। कंपनी के मालिक ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत करने के बाद आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मोनिका गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय से जांच बैठा दी है और डीएम अस्मिता लाल को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए है, ताकि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
--
वर्जन
- मेरे द्वारा किसी भी दवाई कंपनी मालिक से कोई रिश्वत नहीं मांगी गई है। पहले भी वह कई बार आरोप लगा चुका है। फाइल में जो आपत्ति लगाई गई थी उनको पूरा करने के लिए कहा गया था। वह हर तरह की जांच के लिए तैयार है। - डॉ. मोनिक गुप्ता, आयुर्वेदिक अधिकारी बागपत