फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Plenty of potholes in the journey of 150 meters

150 मीटर के सफर में गड्ढों की भरमार

Sun, 03 Jul 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Plenty of potholes in the journey of 150 meters
बिजरोल रोड पर बने गड्ढे व भरा पानी - फोटो : BARAUT
बड़ौत। नगर के बीचोंबीच से गुजर रहा बिजरौल रोड बरसात के बाद पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। जिस कारण लोगों को आने जाने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगरपालिका की उदासीनता के कारण मात्र 150 मीटर सड़क को पार करना लोगों के लिए मुश्किल भरा हो जाता है, क्योंकि एक तो सड़क पर गड्ढे, वहीं दूसरी ओर इस मार्ग पर पड़ने वाली फर्नीचर मार्केट व जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की वजह से पूरे दिन इस रोड पर भीड़ रहती है।
विज्ञापन

बिजरौल रोड नगर का मुख्य रास्ता है, इसी मार्ग से हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। अब कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है तो शिवभक्त भी इस मार्ग से गुजरते हैं। यह मार्ग पूरी तरह से टूट गया है। बरसात के बाद इसकी हालत हो खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे बन गए है। इससे वाहन चालकों के साथ आए दिन हादसे होते रहे हैं।
विज्ञापन

यहीं नहीं इस मार्ग पर जहां फर्नीचर मार्केट बसी है, वहीं बालिकाओं का एक मात्र डिग्री कॉलेज जैन स्थानकवासी भी स्थिति है। आलम यह है कि जरा सी भी बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है। जर्जर सड़क की तरफ जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। मार्ग पर चलने वाले लोग नगरपालिका को कोसते हैं। सुधीर जैन, प्रमोद जैन, हरवीर, सुनील, हरेंद्र जैन, संजीव जैन, नवीन आदि ने तत्काल जर्जर सड़क की निर्माण कराने की मांग किया है। ईओ अनुज कौशिक का कहना है कि जल्द ही इस मार्ग पर निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed