फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pledge to plant saplings on World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया

Sat, 05 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pledge to plant saplings on World Environment Day
बड़ौत। विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जनपद भर में जगह जगह पौधरौपण किया गया।
विज्ञापन

जनता वैदिक कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द शर्मा, डॉ. मनोज कुमार, मदनपाल राजेश ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। सीएचसी परिसर मेें सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुुमार, बीएमसी सचिन मलिक ने पौधे लगाए। तहसील परिसर में एसडीएम दुुर्गेश मिश्र, तहसीलदार प्रदीप कुमार पौध रोपण किया गया। तहसील क्षेत्र के जौनमाना, बड़ौली, बरनावा, बिनौली सहित तहसील परिसर में वन विभाग ने पौधे लगाए।

उधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आवास विकास कालोनी, कोतवाली परिसर सहित नगर के सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किया गया। पंडित दिनेश शर्मा, रमेश, पंडित योगेश सोती, अमित, प्रमोद शर्मा शामिल रहे। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने संस्थापक वंदना गुप्ता, उधर डॉ. आरआरडी उपाध्याय ने लूंब, तुगाना, किरठल, पर्यावरणविद् सुरेन्द्र सिंह तुगाना ने पौधरोपण किया। महाराजा अग्रसैन सेवा समिति उप्र द्वारा डॉ. राजीव गुप्ता की मौजूदगी में मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में भी पौधरोपण किया। उधर धनौरा सिल्वर नगर गांव में अर्जुन राणा, मनोज राणा, योगेश राणा, बिटटू राणा, सुभाष सैनी, मान सिंह सैनी, सुरेन्द्र राणा, अरूण कश्यप ने पौधे लगाए। ग्वालीखेडा, लूंब गांव मेें पौधरोपण हुआ। तहसील परिसर में एडवोकेट विनोद कुमार जैन एडवोकेट, राजीव दांगी एडवोकेट, दिनेश शर्मा, पुष्पेन्द्र तोमर, मदनपाल चिकारा ने पौधरोपण किया। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का संकल्प दिलाया। वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति के संजय जैन, हर्षित जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, माउंट लिटरा स्कूल में संस्थापक हंस कुमार जैन, डायरेक्टर बिजेन्द्र जैन, हिमांशु जैन, सैंट आरवी कान्वेट स्कूल के डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन, जेपी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा व निर्देशिका शरण शर्मा, चौधरी केहर सिंह में डायरेक्टर डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, लॉर्ड महावीरा एकेडमी में प्रधानाचार्य विक्रम डांगी व जौहर स्कूल में प्रधानाचार्या रचना जौहर ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed