{"_id":"6920be63c817f37458087560","slug":"players-yearn-for-food-insects-found-in-rice-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-142244-2025-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: सांसद खेल महोत्सव में अव्यवस्था चरम पर: खिलाड़ी खाने को तरसे, चावलों में निकले कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: सांसद खेल महोत्सव में अव्यवस्था चरम पर: खिलाड़ी खाने को तरसे, चावलों में निकले कीड़े
Sat, 22 Nov 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:02 AM IST
सार
मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को भी नहीं मिला भोजन, कई ने सिर्फ छोले खाकर पेट भरा; जिम्मेदारी से खेल अधिकारी ने झाड़ा पल्ला
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव में चावल में कीड़े दिखाते हुए खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। मेडल जीतने वाले खिलाड़ी जब खाने के लिए पहुंचे तो किसी को चावल मिले ही नहीं और जिनकी थाली में कुछ चावल पहुंचे तो उनमें कीड़े निकले। खिलाड़ी खाली बर्तन में हाथ डालकर चावल खोजते नजर आए तो कई ने मजबूरी में केवल छोले खाकर पेट भरा।
विज्ञापन
मानसी, दीपक, सुनील, मनीष, अंशु सहित कई खिलाड़ियों ने कहा कि खाने के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ी। कुछ की प्लेट खाली रहीं और कुछ खिलाड़ियों ने शिकायत की कि चावलों में कीड़े निकले।
खिलाड़ियों ने बताया कि पुरस्कार वितरण के बाद मंच पर मौजूद नेता व अधिकारी तो चले गए और भोजन व्यवस्था देखने वाला कोई नहीं बचा। वहां कुछ देर तक हंगामा भी हुआ। इसको लेकर जिला खेल अधिकारी अमित कुमार ने अपना पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि भोजन व्यवस्था सांसद पक्ष की जिम्मेदारी थी, खेल विभाग की नहीं। खेल विभाग की तरफ से केवल पुरस्कार सामग्री वितरण की जिम्मेदारी थी।
महोत्सव शानदार रहा और सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खाने की व्यवस्थाएं बेहतर थीं। मैंने खुद वहां पर खाना खाया। सभी व्यवस्थाएं बेहतर रहीं। - डॉ. राजकुमार सांगवान, सांसद