फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Players won medals, received a warm welcome in the school

Baghpat News: खिलाड़ियों ने जीते पदक, स्कूल में हुआ जोरदार स्वागत

Wed, 07 Dec 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Players won medals, received a warm welcome in the school
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में बुधवार को स्वागत समारोह आयोजित किया। जिसमें नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजूकेशन में संपन्न हुई चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बताया कि दो दिसंबर से चार दिसंबर तक संपन्न हुई प्रतियोगिता में कॉलेज की एथलेटिक्स में शामिल बीए प्रथम वर्ष के छात्र दीपक कुमार ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा पंवार ने 500 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 150 मीटर दौड़ में रजत पदक, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्या तोमर ने 500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक व एमए प्रथम वर्ष के छात्र आशु ने 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। मौके पर खेल प्रभारी डॉ. उमेंद्र खोखर, अनंत कुमार, टीम मैनेजर डॉ. मनोज कुमार राणा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed