{"_id":"66af656c76d78dde130b9f17","slug":"players-hit-the-target-accurately-in-shooting-competition-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-112081-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लगाए सटीक निशाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लगाए सटीक निशाने
विज्ञापन
श्रीराम शूटिंग एकेडमी में शुरू हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता
फोटो संख्या 5
बड़ौत। श्रीराम शूटिंग एकेडमी में रविवार को दो दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें पहले दिन शूटरों को सटीक निशाना लगाना सिखाया गया। इसके बाद शूटरों ने सटीक निशाने लगाए।
शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन एकेडमी के डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी व कोच राहुल कुमार ने किया। उपेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में लड़कों की बराबरी कर रही हैं। चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या फिर खेलकूद का। कोच राहुल कुमार ने बताया कि अंडर-17 महिला वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट में प्रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 में से 375 अंक हासिल किए। अंडर-14 पीप साइट राइफल महिला वर्ग में पारुल ने 400 में से 390 अंक हासिल कर खेल में अपनी पकड़ बनाए रखी। इसके अलावा जूनियर वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में युग ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 मीटर जूनियर मैन स्पर्धा में देवांश ने 350 में से 310 अंक हासिल किए। साथ ही 10 मीटर एयर राइफल ओपन साइट पुरुष वर्ग की अंडर-14 में वंश व राजा का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता में उज्ज्वल, जंयत, गौरव, वंश आदि शामिल रहे।