{"_id":"5f0cae8e8ebc3e639103fb15","slug":"players-demonstrated-about-contaminated-drinking-water-kahkra-news-mrt49096502","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पेयजल को लेकर खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पेयजल को लेकर खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। नगर में एमएम इंटर कॉलेज के पास लगे पेयजल हैंडपंप से दूषित पानी निकलने पर खिलाड़ियों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया और कॉलेज और पालिका प्रशासन से मैदान में दूसरा हैंडपंप लगवाने की मांग की।
नगर में एमएम इंटर कॉलेज के पास स्थित मैदान में रोजाना सुबह शाम नगर के सैकड़ों युवक खेलने जाते हैं। साथ ही कुछ युवक मैदान में दौड़ भी लगाते हैं तो कुछ युवक क्रिकेट खेलते हैं और नगर के लोग योग भी करते हैं। गर्मी के मौसम में इन लोगों को मैदान में पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पास में लगे हैंडपंप से दूषित लाल पानी निकल रहा है। वह दूषित पानी पीने योग्य नहीं है। इससे खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव भी पड़ रहा है। इससे खिलाड़ियों में आक्रोश है।
सोमवार की सुबह नगर के खिलाड़ी हैंडपंप के पास एकत्र हुए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर कहा कि वह कई बार कॉलेज प्रशासन के साथ ही नगर पालिका और तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या के निदान की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का निदान नहीं किया । उन्होंने कॉलेज और नगर पालिका प्रशासन से मैदान में दूसरा हैंडपंप लगवाने की मांग की। इस दौरान उपेंद्र कुमार, संजीव कुमार, सोनू, अमित धामा, राजीव कुमार, संजय, राहुल, रोहित, दीपक आदि रहे। तहसीलदार यदुवंश कुमार ने कहा खिलाड़ियों की समस्या हल कराई जाएगी।