{"_id":"64c9547a987a44670803c474","slug":"plantation-is-necessary-for-pure-air-and-environment-dm-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-3798-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्ध हवा और वातावरण के लिए पौधरोपण जरूरी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध हवा और वातावरण के लिए पौधरोपण जरूरी : डीएम
विज्ञापन
बालैनी। पुरा के परशुराम धाम खेड़ा में मंगलवार को पौधरोपण एवं संगोष्ठी अभियान का शुभारंभ किया गया। वहां पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की गई और हर किसी को पौधे लगाकर उनकी देखरेख के लिए जागरूक किया गया।
सर्वसमाज की ओर से शुरू किए गए अभियान की डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मंदिर प्रांगण में हरशृंगार व रुद्राक्ष का पौधा लगाकर शुरुआत की। उन्होंने संगोष्ठी में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि शुद्ध हवा के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। ऐसा पौधरोपण करने और उनका संरक्षण करने से ही संभव है। ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि अभियान के दौरान पौधरोपण करने के साथ ही उनकी उपयोगिता के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक वीपी पांडे, राधेश्याम शर्मा, सुधीर कांत शर्मा, शिव मोहन भारद्वाज, राजपाल शर्मा, डा. सुरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक, हरेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।