फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Plant started, there will be no shortage of oxygen in the district hospital

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की नहीं होगी किल्लत, जिले का पहला सरकारी प्लांट शुरू हुआ

Tue, 24 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Plant started, there will be no shortage of oxygen in the district hospital
बागपत जिला अस्पताल स्थित तैयार हुआ गैस प्लांट का निरीक्षण करते सीएमएस डॉ.बीएल कुशवाह - फोटो : BAGHPAT
- पीएम केयर फंड से जिला अस्पताल में लगाया गया है ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

- ऑक्सीजन की शुद्धता 97 प्रतिशत हुई तो प्रेशर भी पूरा होने से वेंटीलेटर ठीक चलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में अब ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी। क्योंकि जिले का पहला सरकारी ऑक्सीजन प्लांट यहां शुरू हो गया है। पीएम केयर फंड से लगाए गए इस प्लांट से ऑक्सीजन की शुद्धता भी 97 प्रतिशत हो गई है। प्रेशर पूरा होने के कारण अस्पताल के अंदर तक ऑक्सीजन पूरी पहुंच रही है। इससे वेंटीलेंटर के लिए ऑक्सीजन का पूरा प्रेशर मिलेगा और वेंटीलेटर चलाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल, खेकड़ा सीएचसी व सरूरपुर सीएचसी को एल-2 स्तर का कोविड सेंटर बनाया हुआ है। कोरोना की दूसरी लहर का पीक होने पर ऑक्सीजन की किल्लत शुरू हुई। इसको देखते हुए इन तीनों जगह ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बनाई गई और जिला अस्पताल में पीएम केयर फंड से 500 एलपीएम, खेकड़ा में विधायक निधि से 466 एलपीएम व सरूरपुर में मवाना शुगर मिल से 333 एलपीएम का प्लांट लगाने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्लांट जल्द लगाने के लिए काम तेजी से हुआ। अब जिले को पहले सरकारी ऑक्सीजन प्लांट की सौगात मिली है। जिला अस्पताल में लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट मंगलवार को शुरू कर दिया गया। उस प्लांट को 20 अगस्त तक शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन लगातार बारिश होने के साथ ही अन्य कारणों से यह चार दिन देरी से शुरू हो सका। अब ऑक्सीजन प्लांट का जल्द ही विधिवत रूप से उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट से मिलेगी100 सिलिंडर गैस अन्य दो से 141 सिलिंडर
जिला अस्पताल में शुरू हुए 500 एलपीएम के प्लांट से करीब 100 सिलिंडर गैस प्रतिदिन मिल सकेगी और उसको सीधे जिला अस्पताल में बिछाई गई लाइन से जोड़ दिया गया है। क्योंकि ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू होने के साथ ही अस्पताल तक लाइन बिछाने का काम भी शुरू कर दिया गया था और अब प्लांट से सीधे पाइप लाइन के सहारे ऑक्सीजन बेड तक पहुंचेगी। वहीं खेकड़ा सीएचसी पर लग रहे 466 एलपीएम के प्लांट से करीब 78 सिलिंडर व सरूरपुर में लग रहे 333 एलपीएम के प्लांट से करीब 63 सिलिंडर ऑक्सीजन प्रतिदिन मिलेगी।

वर्जन ---
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। अब बाहर से सिलिंडर मंगवाने की जरूरत नहीं है। यहां जितने भी बैड है, उनके लिए प्लांट से बेहतर तरीके से काम चल सकेगा। जिस तरह से कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के लिए जूझना पड़ा था, अब इस तरह की कोई समस्या नहीं रहेगी। डा. बीएल कुशवाहा, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed