फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pistol recovered in Dawood murder case

Baghpat News: विनयपुर के दाउद हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर तमंचा किया बरामद

Fri, 25 Nov 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pistol recovered in Dawood murder case
दाउद हत्याकांड में तमंचा बरामद
विज्ञापन

खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम विनयपुर के दाऊद हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने जिला जेल से रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद किया है।
गत दो सितंबर को थाना चांदीनगर के ग्राम भगोट गांव के 20 से अधिक युवक कई बाइक पर सवार होकर ग्राम विनयपुर में पहुंचे थे। वहां उन्होंने दाऊद सहित चार लोगों पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इसमें गंभीर रूप से घायल हुए दाऊद को परिजनों ने दिल्ली के अस्पताल में उपचार दिलाया था। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तभी घटना का खुलासा कर दिया था। एक आरोपी रोहित निवासी भगोट न्यायालय में समर्पण कर जेल चला गया था। पुलिस ने शुक्रवार को रोहित को जेल से रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर बड़ागांव रोड पर झाड़ियों से तमंचा बरामद किया। वहीं, सीओ विजय चौधरी ने बताया कि तमंचा बरामद कराने के बाद रोहित को वापस जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed