{"_id":"6a2085abbcee875b200013da","slug":"pilgrim-dies-after-bike-skids-on-highway-companion-injured-baghpat-news-c-28-1-bag1001-152835-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हाईवे पर बाइक फिसलने से श्रद्धालु की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हाईवे पर बाइक फिसलने से श्रद्धालु की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रिवर पार्क के पास बुधवार शाम बाइक फिसलने से श्रद्धालु दीपक (30) निवासी फतेहपुर जिला शामली की मौत हो गई। वहीं उसका साथी नितिन घायल हो गया। राहगीरों ने सीएचसी में घायल का उपचार कराया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी।
शामली के फतेहपुर निवासी नितिन ने बताया कि गांव के युवकों के साथ कांवड़ लेकर आने की तैयारी कर रहे थे। इसके चलते अपने साथी दीपक के साथ शिवलिंग की डेकोरेशन कराने के लिए बाइक से दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रिवर पार्क के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी और दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी लेकर आए लेकिन रास्ते में दीपक की मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर बाघू गांव से दीपक के रिश्तेदार भी सीएचसी पहुंच गए। नितिन ने बताया कि दीपक बाइक शोरूम पर नौकरी करते था। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। जांच अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिवार वालों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।