{"_id":"64590401aa572e2efd030169","slug":"piles-of-filth-in-the-localities-people-upset-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-548-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मोहल्लों में गंदगी का अंबार, लोग परेशान\n-निकाय चुनाव के चलते रोजाना मोहल्लों की सफाई पर लगा ब्रेक, छुट्टा जानवर बने मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मोहल्लों में गंदगी का अंबार, लोग परेशान -निकाय चुनाव के चलते रोजाना मोहल्लों की सफाई पर लगा ब्रेक, छुट्टा जानवर बने मुसीबत
विज्ञापन
मुसीबत
फोटो संख्या 4
बड़ौत। जिले में निकाय चुनाव के चलते शहर के कई इलाके गंदगी की चपेट में आ गए हैं। मोहल्लों में प्रतिदिन साफ-सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है। वहीं छुट्टा जानवर भी परेशानी खड़ी कर रहे हैं।
हालत ये हैं कि नियमित सफाई न होने से बड़का रोड, नेहरू रोड, बड़ौली रोड के अलावा अन्य कई कालोनियों में लोग गंदगी की चपेट में आ रहे हैं। इससे उन्हें बीमारियों के फैलने का खतरा सता रहा है। सुनील, प्रमोद, अमन, सचिन, सुरेश आदि का कहना है कि कई मोहल्लों में बड़े-बड़े कूड़े के ढेर दिख रहे हैं। तेज हवाओं से कूड़ा सड़कों पर फैल रहा है। वहीं सड़कों पर घूम रहे छुट्टा जानवर भी समस्या खड़ी कर रहे हैं। उधर, शिकायतों के बावजूद नगरपालिका प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि शायद पालिका के जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी भूल गए हैं।
ये बोले ईओ-- -- -
इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी सफाई इंस्पेक्टर और कर्मचारियों को इस संबंध में सख्ती से निर्देशित किया जाएगा। -अनुज काैशिक

ये बोले ईओ