फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   picketing on tehsil regarding waterlogging

जल भराव को लेकर तहसील पर दिया धरना, भूख हड़ताल की चेतावनी

Sun, 21 Aug 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
picketing on tehsil regarding waterlogging
बड़ौत। जलभराव की समस्या से क्षुब्ध लूंब गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान ग्रामीण डीएम को धरने पर बुलाने की जिद पर अड़ गए, हालांकि काफी समझाने के बाद एसडीएम ने उन्हें धरने से उठाया। ग्रामीणों ने एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान न होने पर तहसील मुख्यालय पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पानी निकासी की कोई भी व्यवस्था नहीं है, जिस कारण हल्की सी बरसात में ही गांव की गलियां पानी से लबालब को जातीं हैं। अब तो हालत ऐसे बने गए है कि हर समय गांव की गलियों में पानी भरता रहता है, जिस कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के अलावा गांव की महिलाओं व युवतियों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। काफी समय से पानी गलियों में रुका हुआ है, जिस कारण अब गांव में संक्त्रसमक रोग फैलने का खतरा बन गया है।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीण डीएम को धरने पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। सूचना पर तहसील दिवस से एसडीएम सुभाष सिंह उनके बीच पहुंचे और किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया और गांव का निरीक्षण कर समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने एसडीएम को सात दिन का अल्टीमेटम दिया और कहा कि यदि समस्या का हल नहीं होता तो इस बार ग्रामीण भूख हड़ताल करेंगे। धरने पर मौजूद लोगों में राजीव, शिखरचन्द, समरपाल, सुरेन्द्र, कमल, देवेन्द्र, सौरभ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed