फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   photo viral on social media including weapons of history sheeter

हिस्ट्रीशीटर वीशु बड़ौत के हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Mon, 19 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
photo viral on social media including weapons of history sheeter
बड़ौत। क्षेत्र के कंडेरा गांव के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर वीशु के हथियार लहराने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पूर्व आईपीएस और एक्टिविस्ट ने इस तरह हथियारों के प्रदर्शन पर चिंता जताई है और इसकी शिकायत बड़ौत कोतवाली में की है। हालांकि कोतवाली पुलिस ने कहा अभी तक इस संबंध मेें कोई शिकायत नहीं है। शातिर अपराधी वीशु अभी कई मामलों में फरार है और पुुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से थाना रमाला के गांव कंडेरा निवासी वीशु पुत्र अमित उर्फ पिंटू धारा 307 के अलावा अन्य कई आपराधिक मामलों में काफी समय से वांछित चल रहा है। तकरीबन दस साल पहले वह कंडेरा छोड़कर बड़ौत शताब्दी नगर मेें रहने लगा था, लेकिन फिलहाल वह फरार है। रविवार को देर शाम सोशल मीडिया पर हिस्ट्रीशीटर वीशु के कई फोटो सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वायरल हुआ है। जिस पर तरह-तरह की टिप्पणी भी हो रही है।
विज्ञापन

उधर, खुलेआम इस तरह हथियारों के प्रदर्शन होने पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर ने चिंता जताई है और बड़ौत कोतवाली में शिकायत की है। साथ ही उन्होंने एसपी बागपत सहित अन्य अफसरों को भेजे पत्र में बताया कि उन्हें वीशु के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/vishu.baraut.3 पर कुछ फोटो प्राप्त हुए हैं। उन्हें दी जानकारी के अनुसार वीशु बड़ौत कोतवाली का टॉप टेन अपराधी है, उसने कुछ माह पहले फेसबुक पर लाइव होकर पुलिस को चुनौती दी थी कि वह आसपास के क्षेत्र में हैं, यदि पुलिस, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच को दम है तो उसे पकड़ कर दिखाए। अमिताभ तथा नूतन ने कहा कि हथियार सहित इस प्रकार का सार्वजनिक प्रदर्शन तथा इस तरह की बातें कहना प्रथम द्रष्टया गंभीर है। उन्होंने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, सीओ आलोक कुमार ने कहा इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। फिर भी पुलिस इस शातिर अपराधी की तलाश में है, जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed