फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Photo of young man wearing the cap of outpost incharge goes viral

चौकी इंचार्ज की कैप पहने युवक की फोटो वायरल

Thu, 02 Sep 2021 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Photo of young man wearing the cap of outpost incharge goes viral
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खेकड़ा कस्बा चौकी इंचार्ज के साथ कबाडी युवक का दरोगा की टोपी लगा फोटो - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। कस्बा बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज पर वर्दी की किरकिरी कराने का आरोप लगा है। एक कार में बैठे चौकी इंचार्ज की कैप लगाए एक युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता ने इस फोटो को एसपी और डीजीपी को भेजकर दरोगा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुधीर धामा की ओर से पुलिस महानिदेशक लखनऊ और पुलिस अधीक्षक बागपत को भेजी गई शिकायत में बताया कि खेकड़ा बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज की क कबाड़ी का काम करने वाले युवक से दोस्ती है। आरोप है कि युवक कई अवैध धंधों में लिप्त है। कानूनी शिकंजे से बचने के लिए दरोगा को अपनी गाड़ी में सैर सपाटा कराता है। सैरसपाटे के दौरान ली गई एक सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें युवक चौकी इंचार्ज की टोपी को पहने दिखाई दे रहा है। उन्होंने दरोगा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। उधर, सीओ युवराज सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed