फुरकान बन गया फूल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे कलक्ट्रेट में यह सब ड्रामा हुआ। फुरकान ने सोमवार को ही ऐलान कर दिया था कि 24 घंटे में उसका शस्त्र लाइसेंस नहीं बनाया गया तो प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में धर्म परिवर्तन कर लेगा और गंगा स्नान करने के लिए चला जाएगा।
मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे फुरकान कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचा और जिलाधिकारी को फोन करके शस्त्र लाइसेंस बनवाने की मांग की। उसने कहा जब तक डीएम अपने कार्यालय में नहीं पहुंचेंगे, तब तक डीएम कार्यालय में ही बैठा रहेगा। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह और एसडीमए कलक्ट्रेट पहुंचे।
उन्होंने फुरकान को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन प्रशासन की कार्यशैली से नाराज फुरकान नहीं माना। उसने एसडीएम के सामने ही अपनी टोपी उतारी। अपने थैले से चंदन की डिब्बी निकाली और एसडीएम राकेश कुमार के सामने ही चंदन का तिलक लगाया। तिलक लगाने के बाद उसने धर्म परिवर्तन की घोषणा कर दी। उसने अपना नाम फुरकान से बदलकर फूल सिंह रख लिया।
उसने कहा वह प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली से परेशान हो चुका है। छह साल से उसको चक्कर लगवाए जा रहे हैं, लेकिन उसका शस्त्र लाइसेंस नहीं बनाया जा रहा है। उसने कहा अब वह इलाहाबाद जाएगा और हाईकोर्ट में लाइसेंस बनवाने के लिए अपील करेगा। इसके बाद वह गंगा में स्नान करेगा। उसकी बात सुनकर सभी चौंक गए।
नहीं होगा कोई गैर कानूनी काम
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा युवक ने कलक्ट्रेट परिसर में कोई भी गैर कानूनी कार्य नहीं किया और न ही कोई हंगामा किया। वहां बैठे फुरकान को उन्होंने घर जाने के लिए कहा। वह चुपचाप घर चला गया।