{"_id":"6096c1c98ebc3e36da422eb8","slug":"phone-callers-in-the-control-room-get-help-mp-baghpat-news-mrt537464718","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम में फोन करने वाले को मिले पूरी मदद : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम में फोन करने वाले को मिले पूरी मदद : सांसद
विज्ञापन
बागपत। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह व जिलाधिकारी राजकमल यादव ने शनिवार को विकास भवन स्थित कोविड इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर में स्वास्थ्य व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की। उन्होंने कंट्रोल रूम में आने वाली प्रत्येक कॉल अटेंड करने और रिकॉर्ड रजिस्टर में मेंटेन करने के निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि यहां प्रत्येक व्यक्ति बड़ी उम्मीद से कॉल करता है। उसकी पूरी मदद होनी चाहिए। उन्होंने कोविड अस्पताल सरूरपुर का निरीक्षण कर चिकित्सकों को मरीजों के उपचार संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह व डीएम राजकमल यादव ने कंट्रोल रूम में कॉल करने वालों की मदद करने के निर्देश दिए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को कांटेक्ट ट्रेसिंग सुदृढ़ रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अभियान चलाकर लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक करने की भी हिदायत दी। जिले में सैनिटाइजेशन अभियान को और बेहतर बनाने व कोविड वैक्सीनेशन पर भी जोर देने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत सांसद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर कला कोविड-19 हॉस्पिटल का भ्रमण किया और मरीजों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि कोविड हॉस्पिटल में मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो उनका ख्याल रखने और चिकित्सकों को समय-समय पर वार्ड में राउंड लेते रहने के निर्देश दिए।