{"_id":"612299058ebc3e799c61495e","slug":"phc-will-be-rejuvenated-baghpat-news-mrt5528223168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी का होगा कायाकल्प, लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी का होगा कायाकल्प, लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कंडेरा गांव के स्वास्थ्य केंद्र का जल्द सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। यह कार्य ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत होगा। जिससे यहां स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो जाएंगी। इसके बाद मरीजों को छोटी बीमारियों के लिए अन्य केंद्रों व जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।
लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने पीएचसी का कायाकल्प करने की योजना तैयार की है। ग्राम पंचायत के बजट से भवन की मरम्मत, टाइल्स, सोलर लाइट, रंगाई-पुताई के अतिरिक्त संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। डॉ. वरुण कुमार ने बताया कि जल्द ही कंडेरा पीएचसी का कायाकल्प किया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र के सुंदरीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। यहां प्रतिदिन आने वाले मरीजों का विवरण व समस्या दर्ज होगी। फोन करके मरीजों से फीडबैक भी लिया जाएगा। पीएचसी पर मरीजों के लिए नए बेड, नई बेंच, आरओ के पानी की सुविधा मिलेगी। ग्राम प्रधान चिंकी तोमर का कहना है कि पीएचसी का कायाकल्प होने से मरीजों को सामान्य बीमारी होने पर जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।