{"_id":"610ece838ebc3e73422d4494","slug":"phc-started-in-faizpur-ninana-baghpat-news-mrt5508087166","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजपुर निनाना में शुरू हुई पीएचसी, आधा दर्जन गांव के लोगों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजपुर निनाना में शुरू हुई पीएचसी, आधा दर्जन गांव के लोगों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी समय से उठाई जा रही थी पीएचसी शुरू कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने फैजपुर निनाना गांव में पीएचसी का शुरू कर दी है। स्वास्थ्य केंद्र न होने से क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए दूरदराज के स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ता था। ग्रामीण काफी समय से पीएचसी शुरू कराने की मांग कर रहे थे।
पीएचसी के अभाव में फैजपुर निनाना के अतिरिक्त बिहारीपुर, नैथला, फैजल्लापुर, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर, राजपुर खामपुर, लुहारी गांवों के लोगों को उपचार के लिए सरूरपुर सीएचसी, बागपत सीएचसी और बड़ौत सीएचसी आने के लिए विवश होना पड़ता था। अब क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के लोगों को फैजपुर निनाना पीएचसी पर उपचार की सुविधा मिलेगी। पीएचसी पर तैनात डॉ. नंदराम त्यागी ने बताया कि गांव में सोमवार से पीएचसी का संचालन शुरू कर दिया है।
आसपास के मरीजों को भी मिलेगा लाभ
निनाना गांव के रोहित धनकड़ का कहना है कि गांव में पीएचसी शुरू कराने की मांग की जा रही थी। इसके शुरू होने से आसपास के गांवों के लोगों को भी उपचार की सुविधा मिलेगी। इंद्रपाल फौजी का कहना है कि गांव में पीएचसी नहीं होने से लोगों को उपचार के लिए दूरदराज के केंद्रों पर जाना पड़ता था। ग्रामीण राजेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में पीएचसी शुरू होने से कई गांव के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। अब उपचार के लिए दूसरे स्थानों पर दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समाजसेवी संजीव कहना है कि अस्पताल न होने से उपचार के लिए दूर जाना पड़ता था। गांव में अस्पताल शुरू होने से लोगों के समय और रुपये दोनों की बचत होगी।