फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pharmacists, not doctors, are providing treatment in Ayurvedic hospital

Baghpat News: आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्सक नहीं, फार्मासिस्ट कर रहे उपचार

Tue, 28 Nov 2023 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pharmacists, not doctors, are providing treatment in Ayurvedic hospital
बागपत। जिले के आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पतालों में चिकित्सकों की भारी कमी है, जिसके चलते अस्पताल में फार्मासिस्ट ही लोगों का इलाज करते हैं। खेकड़ा और मलकपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में 26 साल से चिकित्सकों के पद स्वीकृत ही नहीं हुए हैं। दोनों अस्पतालों में विभाग की ओर से सप्ताह में दो-दो दिन के लिए चिकित्सक की व्यवस्था कराई गई है। सप्ताह में चार दिन फार्मासिस्ट ही मरीजों की जांच और इलाज की जिम्मेदारी संभालते है।
विज्ञापन

जिले में आठ आयुर्वेदिक एवं दो यूनानी अस्पताल हैं। इनमें बागपत जिला मुख्यालय के अलावा खेकड़ा, मलकपुर, पूरनपुर, अमीनगर सराय, ख्वाजा नंगला, बड़ौत, बिनौली में आयुर्वेदिक व असारा और औसिक्का गांव में यूनानी अस्पताल है। आठ आयुर्वेदिक व दो यूनानी अस्पताल में एक-एक चिकित्सक और जिला स्तर पर दो चिकित्सक के पद हैं। इनके अलावा एक अस्पताल में एक फार्मासिस्ट का पद हैं।
विज्ञापन

जिले के आठ आयुर्वेदिक अस्पतालों में तीन चिकित्सक तैनात हैं, जबकि छह पद रिक्त चल रहे हैं। खेकड़ा और मलकपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में तो 26 साल से चिकित्सक के पद ही स्वीकृत नहीं हुए हैं। दोनों अस्पताल में सप्ताह में चार दिन फार्मासिस्ट ही लोगों के इलाज की जिम्मेदारी संभालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से शासन को कई बार चिकित्सक की तैनाती की मांग भेजी जा चुकी है। चिकित्सकों के अभाव में मलकपुर और खेकड़ा में फार्मासिस्ट ही लोगों का इलाज कर रहे हैं। - डॉ. मोनिका गुप्ता, आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed