{"_id":"61a7b6112c8118239742ffda","slug":"pharmacist-s-killer-surrenders-in-ghaziabad-court-baghpat-news-mrt5670862190","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट के हत्यारोपी का गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट के हत्यारोपी का गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन
बली गांव में पांच अक्टूबर को फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर की गई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बली गांव में फार्मासिस्ट की हत्या में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी राहुल ने गाजियाबाद की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस उसे जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
बली गांव में फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह की पांच अक्टूबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बागपत पुलिस ने तीन आरोपियों अरुण उर्फ चना, भोला व पवन निवासीगण बली को गिरफ्तार किया था और एक आरोपी पंकज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था। अमन ने बागपत कोर्ट व राहुल निवासी गेज्जा मेरठ ने मेरठ की कोर्ट में सरेंडर किया था। इस मामले में 25 हजार रुपये का इनामी राहुल उर्फ सुक्की निवासी लोनी गाजियाबाद फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे शरण देने के आरोप में उसकी मां शीला को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इसके बाद भी राहुल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था। अब 25 हजार के इनामी राहुल ने गाजियाबाद की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि राहुल अपने एक पुराने मुकदमे में जमानत निरस्त कराकर कोर्ट में पेश हुआ है। उसे जल्द ही रिमांड पर लाया जाएगा।