{"_id":"61b38906a0397219993806ff","slug":"pharmacist-protested-by-boycotting-work-baghpat-news-mrt5683802156","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट ने दो घंटे कार्य का बहिष्कार कर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट ने दो घंटे कार्य का बहिष्कार कर धरना दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगें पूरी न होने पर 16 दिसंबर से हड़ताल की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मांगों को लेकर फार्मासिस्ट का विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को फार्मासिस्ट ने सुबह दो घंटे तक कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। उन्हाेंने मांगें पूरी न होने पर 16 दिसंबर से पूर्ण रुप से हड़ताल की चेतावनी दी है।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट का संवर्ग के उच्च पदों के वेतनमान योग्यता के अनुसार प्रदान करने, प्रभार भत्ता बढ़ाने, पदनाम परिवर्तित करने, उपकेंद्र व वेलनेस सेंटर पर तैनात किए जाने वाले सीएचओ की शैक्षिक योग्यता में डिप्लोमा फार्मेसी/बैचलर फार्मेसी को शामिल करने सहित 20 मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। फार्मासिस्ट ने शुक्रवार को दो घंटे कार्य का बहिष्कार कर सीएचसी में धरना दिया। उन्होंने मांगे जल्द पूरी न होने पर 16 दिसंबर से कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल की चेतावनी दी। इस मौके पर मनोज कुमार गोपी, रमेश चौहान, राजकुमार, विनीता कौशिक, सतीश गिरी आदि मौजूद रहे।