फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Phalguni fair at Pura Mahadev temple from today

पुरा महादेव मंदिर पर फाल्गुनी मेला आज से

Tue, 09 Mar 2021 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 09 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Phalguni fair at Pura Mahadev temple from today
पुरा महादेव मंदिर में निरीक्षण करते एडीजी व मेरठ आईजी - फोटो : BAGHPAT
सीसीटीवी कैमरों से होगी मेले में पहुंचने वालों की निगरानी
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए की गई हैं विशेष व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बालैनी। परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर आज से लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले में दुकानें सजकर तैयार हो गई हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। मंगलवार को एडीजी राजीव सब्बरवाल और आईजी प्रवीण कुमार ने भी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम राजकमल यादव और एसपी अभिषेक सिंह भी निरीक्षण में पहुंचे।
मेले में सुरक्षा की दृष्टि से 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में मेला और मंदिर परिसर रहेगा। पुलिसकर्मी कांवड़ियों की वेषभूषा में निगरानी करेंगे। जलाभिषेक करने के आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तरी द्वार से प्रवेश दिया जाएगा और पश्चिमी द्वार से बाहर निकाला जाएगा। वहीं हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों को मंदिर में पूर्वी द्वार से प्रवेश और दक्षिणी द्वार से बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

11 मार्च को होगा भगवान आशुतोष का जलाभिषेक
- मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर दोपहर 1:39 मिनट पर झंडा पूजन शुरू होगा। 2:39 बजे मंदिर कमेटी द्वारा झंडारोहण होगा। जिसके बाद मुख्य जलाभिषेक शुरू होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। शिवरात्रि पर घनिष्ठा नक्षत्र का संयोग है, जिससे पर्व की महत्ता और अधिक बढ़ गई है। इस योग में भगवान शिव का श्रद्धा के साथ जलाभिषेक करने से मन्नत पूरी होंगी। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को दोपहर दो बजकर 39 मिनट से 12 मार्च दोपहर तीन बजकर दो मिनट तक चतुर्दशी रहेगी। भगवान शिव के रुद्राभिषेक का विधान है। गन्ने के रस शहद, घी, दूध, दही, बेलपत्र से भगवान शिव का जलाभिषेक करना फलदायी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed