{"_id":"632e045ad861aa000a251f01","slug":"pfi-promoting-fundamentalism-dr-satyapal-singh-baraut-news-mrt606590030","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह बोले- इस्लामिक कट्टरवाद को बढ़ावा दे रहा पीएफआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह बोले- इस्लामिक कट्टरवाद को बढ़ावा दे रहा पीएफआई
Sat, 24 Sep 2022 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:39 AM IST
सार
शुक्रवार को दिगंबर जैन कॉलेज में वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ के दौरान सांसद ने कहा कि पीएफआई इस्लामिक कट्टरवाद को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन
दिगम्बर जैन कॉलेज में वोकल फ़ॉर लोकल कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री आयोजन कार?
- फोटो : BARAUT
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में सांसद डाक्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि पीएफआई (पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) कट्टरवाद को बढ़ावा दे रहा है और वह इस संगठन को जड़ से खत्म कर, इस पर पाबंदी लगाए जाने के हिमायती है।
विज्ञापन
वह शुक्रवार को दिगंबर जैन कॉलेज में वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि इस्लामिक कट्टरवाद को बढ़ावा देना ही पीएफआई का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देशभर के 11 राज्यों में एक साथ जिस तरह से पीएफआई पर कार्रवाई की गई है, इससे साफ है कि पीएफआई की बढ़ती देश विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए सरकार गंभीर है और इस संगठन की सारी जड़ बाहर निकाली जाएगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं, घरेलू उत्पादों का प्रचार-प्रसार करने और पैकेजिंग पर अधिक ध्यान देने को कहा और प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला उद्योग अधिकारी अर्चना तिवारी, स्वीटी उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, धनेंद्र जैन, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह के अलावा भाजपा नेता धर्मेंद्र तोमर, राकेश, बिजेंद्र, सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी में जिले के उत्पादों, हस्तशिल्पियों के हुनर, टेक्सटाइल, मूर्तिकार, अगरबत्ती, धूपबत्ती, हथकरघा और आयुर्वेद से जुड़ीं दवाएं बनाने वाले उद्यमी स्टॉल लगाए गए हैं।
