{"_id":"5e77a63c8ebc3e77515fb70d","slug":"petrol-pump-baghpat-news-mrt474895848","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बंद रहे सभी पेट्रोल पंप, दो करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बंद रहे सभी पेट्रोल पंप, दो करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बंद रहे सभी पेट्रोल पंप, दो करोड़ का कारोबार प्रभावित
बागपत। रविवार को जनता कर्फ्यू के चलते जिले भर की सड़कें सूनी पड़ रहीं। हाईवे से लेकर मुख्य मार्गों पर वाहनों के पहिये थमे रहे। नगर के मार्गों पर भी एक-दो वाहन ही कभी कभार दिखाई दिया। रविवार को जिले भर के सभी 32 पेट्रोल पंप भी बंद रहे। इस कारण लगभग दो करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।
देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री की अपील पर 22 मार्च (रविवार) को जिले भर में जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, मेरठ-बागपत हाईवे पर वाहन नहीं दिखाए दिए। मार्गों पर इक्का-दुक्का वाहन ही दौड़ते मिले। जनता कर्फ्यू के दौरान जिले भर के 32 पेट्रोल पंप भी बंद रहे। इन पंपों पर प्रतिदिन लगभग दो करोड़ रुपये का कारोबार होता है। जिला पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहताश गुप्ता ने बताया कि जिले में 32 पेट्रोल पंप हैं, इन पर प्रतिदिन करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार होता है। रविवार को जनता कर्फ्यू होने के कारण पेट्रोल पंप बंद रहे।