फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Petrol is being sold illegally in homes and streets

घरों-गलियों में अवैध तरीके से बिक रहा पेट्रोल

Fri, 24 Jul 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Petrol is being sold illegally in homes and streets
बड़ौत के गुराना रोड पर पेट्रोल बेचता युवक - फोटो : BAGHPAT
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। नियमों को ताक पर रखकर घरों और गलियों में अवैध तरीके से डीजल और पेट्रोल की बिक्री की जा रही है। जिले में नगर से लेकर देहात क्षेत्र में अवैध दुकानें चल रही हैं। आपूर्ति विभाग और पुलिस के लचर रवैये के कारण सरकार को भी राजस्व की हानि हो रही है। बोतलों में तेल भरकर खुलेआम सड़कों पर रख दिया जाता है। बड़ौत के गुराना रोड पर अवैध पेट्रोल डीजल की खुलेआम बिक्री होती है। कैड़वा, बरसिया, कमाला, डौला गांव के अलावा खेकड़ा और चांदीनगर क्षेत्र में भी अवैध तरीके से पेट्रोल और डीजल की बिक्री होती है।
विज्ञापन

गुराना रोड पर फिर हादसे का इंतजार
बड़ौत। नगर के गुराना रोड पर पर दो बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। भीड़ भरे इलाके में पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। कार्रवाई होती है तो कुछ दिन तक अवैध तेल बिक्री का यह खेल बंद रहता है, लेकिन इसके बाद फिर शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

33 पेट्रोल पंप, राजस्व की हानि
बागपत। जिले में पेट्रोल पंपों की संख्या 33 हैं। गलियों में अवैध तरीके से पेट्रोल डीजल की बिक्री से सीधा पेट्रोल पंप संचालकों को नुकसान होता है। सरकार को राजस्व की हानि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जिले में दोबारा से अभियान चलाकर अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अभय प्रताप, जिला आपूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed