फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Petition dismissed as fake Gurmeet Ram Rahim

गुरमीत राम रहीम को नकली बताने वाली याचिका खारिज

Tue, 05 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Petition dismissed as fake Gurmeet Ram Rahim
बिनौली (बागपत)। पंजाब हरियाणा के हाईकोर्ट में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को नकली बताकर डाली गई याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। हरियाणा के रोहतक पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी गुरमीत राम रहीम असली है।
विज्ञापन

रोहतक की सुनरिया जेल से एक माह का पैरोल लेकर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरनावा के आश्रम में परिवार संग पैरोल अवधि का समय काट रहे हैं। आश्रम के प्रेस प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने बताया कि कुछ लोगों ने पंजाब हरियाणा की हाईकोर्ट में 51 पेज की याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने बागपत के बरनावा आश्रम में पैरोल काट रहे गुरमीत राम रहीम को नकली, असली का अपहरण होना, उनकी हत्या होना, हत्या हो जाने के संकेत दर्शा कर डेरे की गद्दी को कब्जाने का प्रयास किया जाना सहित उनके द्वारा अनुयायियों को ना पहचाना, कद का एक इंच बढ़ना, पैरों की अंगुली बड़ी होना, हाव भाव अलग होने का दावा किया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उक्त याचिका की सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई में कोर्ट द्वारा उक्त याचिका को खारिज कर दिया गया है। बरनावा आश्रम में पैरोल का समय काट रहे गुरमीत राम रहीम असली है। वही आश्रम में पहुंची रोहतक पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भी राम रहीम असली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed