फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Persecution of traders is not tolerated: Vishnudatta

व्यापारियों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं-विष्णु दत्त पाराशर

Wed, 24 Mar 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Persecution of traders is not tolerated: Vishnudatta
बड़ौत। कोताना रोड स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में बुधवार को उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में सम्मान समारोह हुआ। जिसमें ईट भट्ठा व्यवसायी महेश गोयल के साथ लूट में अपराधियों की धरपकड़ व तत्परता से खुलासा करने पर पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णुदत्त पाराशर ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी संगठित होकर असामाजिक तत्वों का विरोध करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल महासंघ बड़ौत के अध्यक्ष जुगल किशोर गर्ग ने की व संचालन जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर स्वागत अध्यक्ष विनोद गोयल भट्ठे वाले एवं कार्यक्रम संयोजक मुकेश गोयल समेत अन्य पदाधिकारियों ने एसएसआई कविंद्र सिंह, एसआई जाहिद खान, एसआई अखिलेश सिंह एवं कांस्टेबल सचिन का सम्मान किया। यहां संरक्षक ब्रह्म सिंह गोयल, भट्ठा संघ के संरक्षक प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन धर्मपाल सिंह, कविंदर सिंह, विनोद गुप्ता संरक्षक दोघट, नरेश प्रधान, राकेश बंसल, संजय गर्ग, ईश्वर अग्रवाल, हंसराज गुप्ता, अतुल जैन, नंदलाल, सुनील गर्ग, राजीव गुप्ता, सरिता चौधरी, डॉ. कमला अग्रवाल, रालोद नेता डॉ. योगेश जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed