{"_id":"66a8cd82d5de1d57e6057db7","slug":"peoples-anger-erupted-over-unannounced-power-cuts-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-111931-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अघोषित विद्युत कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अघोषित विद्युत कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन
-नेहरू रोड पर जाम लगाकर किया हंगामा, कर्मचारियों का किया घेराव
-अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर मामला हुआ शांत, अवर अभियंता पर लगाए आरोप
फोटो संख्या 2
बड़ौत। अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में मंगलवार को नगरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नेहरू रोड पर दोनों ओर रस्सी बांधकर जाम लगाया। साथ ही हंगामा किया। इतना ही नहीं सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों का घेराव कर उन्हें खरी-खोटी सुनाई। हालांकि बाद में अधिशासी अभियंता द्वितीय के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
लोगों ने बताया कि नगर में पिछले 15 दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी है। न तो अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि। सोमवार रात भी फाल्ट होने से तकरीब 1500 से अधिक घरों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने रात जागकर गुजारी। मंगलवार को आक्रोशित लोग नेहरू रोड मीरापुर रजवाहे पर एकत्रित हुए और रस्सी बांधकर पूरा मार्ग जाम कर दिया। इसके बाद ऊर्जा निगम व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का कहना था कि पिछले 48 घंटे में केवल 10 घंटे बिजली मिली है। सभासद प्रमोद शर्मा ने बताया कि विभाग ने शिकायत दर्ज कराने के लिए जो नंबर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए हुए हैं, वे नंबर अधिकांश बंद या व्यस्त रहते हैं। अवर अभियन्ता भी सीयूजी नंबर बंद कर लेते हैं। ऐसे में उपभोक्ता बिजली फाल्ट की शिकायत नहीं कर पाते। उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों का घेराव कर उन्हें खरी-खोटी सुनाई। बाद में अधिशासी अभियंता द्वितीय नितिन जायसवाल मौके पर पहुंचे और मामले को संभाला। इस दौरान सभासद प्रमोद शर्मा समेत ने फीडर नंबर दो व फीडर नंबर 6 को अलग-अलग कर नियमित रूप से बिजली सूचारू कराए जाने की मांग की। इस मौके पर विकास जिंदल अंशुल गुप्ता, देवेंद्र जैन, चिराग जैन, आशीष जैन, प्रखर जैन, विपिन कुमार, चिराग जैन, विनोद कौशिक, पंकज जैन मौजूद रहे।