फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People worried about the city's creaking electrical system

नगर की चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर लोग परेशान

Fri, 25 Jun 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
People worried about the city's creaking electrical system
व्यापारी विकास - फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय (बागपत) । कस्बे की चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर नागरिक परेेशान है। आए दिन फाल्ट के कारण भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। नगरीय क्षेत्र होने के बावजूद कस्बे में ग्रामीण सप्लाई दी जा रही है। नगर के लोगों ने नगर की विद्युत व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर में 132 केवीए का बिजलीघर है, इससे कस्बे के आस पास के आधा दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। नगरीय क्षेत्र होने के बावजूद कस्बे में ग्रामीण स्तर की सप्लाई दी जा रही है। इसके अलावा आए दिन फाल्ट के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। कस्बे के भाजपा नेता श्यामसुंदर गर्ग का कहना है कि कस्बे के लिए विद्युत आपूर्ति के 22 घंटे के आदेश के बावजूद 18 घंटे ही सप्लाई की जा रही है। जल्द आपूर्ति सही न होने पर मुख्य मंत्री से शिकायत की जाएगी।।
विज्ञापन

व्यापारी विकाश मंगल का कहना है कि तारों का टूटना आम बात है। बिजली की कटौती के कारण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर में नगरीय बिल वसूला जा रहा और आपूर्ति ग्रामीण स्तर की दी जा रही है। युवा व्यापारी छोटूराम यादव का कहना है कि बिजली विभाग अपनी मनमानी पर उतारू है। कस्बे की विद्युत व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों से भी खराब है। उन्होंने की सप्लाई नगरीय क्षेत्र की कराने की मांग की है।

युवा व्यापारी छोटू राम यादव

युवा व्यापारी छोटू राम यादव- फोटो : BAGHPAT

भाजपा नेता श्याम सुंदर गर्ग

भाजपा नेता श्याम सुंदर गर्ग- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed