फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People who wear dhoti and kurtas, now have to add jeans to them: Jayant

धोती-कुर्ते वाले अपने, अब जींस पहनने वालों को जोड़ना है : जयंत

Sun, 07 Mar 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
People who wear dhoti and kurtas, now have to add jeans to them: Jayant
धोती-कुर्ते वाले अपने, अब जींस पहनने वालों को जोड़ना है : जयंत
विज्ञापन

बागपत। जयंत चौधरी ने युवाओं की नब्ज टटोलते हुए कहा कि धोती-कुर्ते वाले तो अपने हैं, अब जींस पहनने वालों को जोड़ना है। इसीलिए मैं भी अब जींस पहनने लगा हूं। युवाओं से ट्रैक्टर पर बैठकर अपनी फोटो ट्विटर पर हैशटैग ट्रैक्टर प्राइड को ट्रेंड कराने का आह्वान किया।
महापंचायत में जुटी भीड़ को देख जयंत चौधरी ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों ने चौधरी चरण सिंह का साथ दिया। क्योंकि वे किसान-मजदूरों की लड़ाई देशभर में लड़ने में सक्षम थे। फिर यहां की जनता ने अजित सिंह का हाथ पकड़ा। वर्तमान में किसानों का विरोध करने वाले सत्ता पर काबिज हैं। बिजली के बिल कई गुना बढ़ गए हैं। ढिकौली के किसान ने बिजली के बिल और कर्ज के चलते आत्महत्या कर ली थी, हमें ये याद रखना होगा।
विज्ञापन

मोदी-योगी पर कसा तंज
जयंत ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि किसानों से एक फोन कॉल की दूरी है। बंगाल में रैली कर रहे हैं, किसानों से बात करने का समय उनके पास नहीं है। प्रधानमंत्री बेचने में माहिर हैं। ये गंजे को कंघी भी बेच सकते हैं। पता नहीं यूपी वाले बाबा इनसे खरीद रहे हैं या नहीं। युवाओं से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हुए अपने यहां के मुद्दे उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें बचानी खेती-खलिहानी, इन्हें बचाने हैं अडानी-अंबानी
जयंत चौधरी ने महापंचायत में प्रस्ताव रखा कि किसानों के पक्ष में बोलने वालों के खिलाफ सरकार कोई कार्रवाई करेगी तो उसके विरोध में कोई भी कुर्बानी देने के लिए हम तैयार रहेंगे। माया त्यागी कांड की तरह जेल भरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। कृषि कानून में किसान का कोई हित नहीं है। अडानी और अंबानी का ही फायदा है। प्रधानमंत्री अपने नाम पर स्टेडियम और उसमें अडानी व अंबानी एंड बनवाते हैं। हमें बचानी खेती-खलिहानी और इन्हें बचाने अंबानी-अडानी। भाजपा नेताओं को मशहूर शायर साहिर लुधियानवी की पंक्तियों के जरिए चेताते हुए कहा कि आज से मेरे फन का मकसद जंजीरें पिघलाना है, आज से मैं शबनम के बदले अंगारे बरसाऊंगा। अपना संबोधन जय जवान-जय किसान और किसान एकता जिंदाबाद के नारे से साथ खत्म किया।

नहीं पहनी नोटों की माला
जयंत चौधरी ढिकौली महापंचायत में ट्रॉली से मंच तक पहुंचे तो ढाका खाप की ओर से कैप्टन राज सिंह ढाका ने पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। जयंत को 11 हजार रुपये के नोटों की माला पहनाने लगे तो उन्होंने इन्कार कर दिया। माला हाथ में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed