फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   people were sentenced to death

जनता ने दी मौत की सजा

Sun, 24 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 24 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
people were sentenced to death
खिंदौड़ा में बदमाश के शव को देखते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
बागपत के खिंदौड़ा गांव की जनता ने प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की हत्या करके भाग रहे एक बदमाश को पकड़े जाने के तुरंत बाद मौत का फैसला सुना दिया। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही उसे पीट-पीटकर मार डाला। इससे पहले भी गांव के लोग तीन बदमाशों को ठिकाने लगा चुके हैं। मौके पर पहुंचे अफसरों बोले वैलडन विलेज। आप सभी लोग टेंशन फ्री रहो।
विज्ञापन


स्कूल में प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की हत्या करने के बाद एक बदमाश बाइक से पानी की टंकी के पास से बाइक से फरार हो गया। दूसरा बदमाश स्कूल की दीवार कूदकर भाग गया। जबकि तीसरा बदमाश गली के रास्ते पैदल भागने लगा। लोगों ने पीछा कर उसे पकड़े का प्रयास किया। बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गांव के लोग बहादुरी का परिचय देते हुए उसका पीछा करते रहे।

विज्ञापन

 

 

गांव के बाहर अपने खेत में चारपाई पर लेटे किसान ठाकुर सत्यवीर सिंह ने बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश ने उन्हें धमकी दी। इस दौरान उनकी करीब तीन मिनट तक बदमाश से हाथापाई हुई, लेकिन ठाकुर सत्यवीर ने उसे नहीं छोड़ा। तभी गांव के काफी लोग वहां पर पहुंच गए। लोगों ने उसे घेरकर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

ग्रामीणों का कहना है कि गांव का इतिहास गवाह है कि यहां से बदमाश बचकर नहीं जाते हैं। छह साल पूर्व अमीनगर सराय-बिलोचपुरा गांव मार्ग पर अमीनगर सराय के व्यापारी से लूटपाट करने के आरोपी बदमाश को पीट-पीटकर मार डाला गया था। वह बदमाश ढ़िकौली गांव का था। इससे पहले गांव के जंगल में वर्ष 1980 -81 गांव में ट्रांसफार्मर चोरी करते दिल्ली के एक बदमाश को पकड़कर मार दिया था।  

इसी तरह गांव के जंगल में वर्ष 1974-75 में मेरठ के सरधना क्षेत्र का एक बदमाश तमंचा लेकर बैठा था। चारा काट रही महिलाओं ने उसे देख लिया था। मौके पर पहुंचे लोगों ने पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। जैसे ही अफसरों को पता चला शनिवार को गांव के लोगों ने बदमाश को पकड़कर मार डाला और इससे पहले भी बदमाश पकड़कर मार चुके हैं। तो अफसर ने कहा तुमने बहुत अच्छा किया। आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed