फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People upset due to waterlogging in Bauda

बौढ़ा में जलभराव से लोग परेशान

Thu, 23 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
People upset due to waterlogging in Bauda
छपरौली। बौढ़ा गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गांव के मुख्य मार्ग पर दूषित पानी भरा हुआ है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संक्रमण का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। लोगों ने अधिकारियों से दूषित पानी रास्ते में भरने की समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। ग्रामीण चरण सिंह, सुरेश ने बताया कि रास्ते के किनारे नाला बनाया गया है, लेकिन उनका ढलान विपरीत होने के कारण पानी की निकासी नहीं होती है। जलभराव के कारण रास्ता भी टूटने लगा है। ग्रामीण विकास व तौसीम खान ने बताया कि गांव में दो तालाब बने हैं। उन तालाबों में पानी की निकासी नहीं होती है। अगर किसी तालाब में निकासी कर दी जाए तो लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी। ग्राम प्रधान मौसम ने बताया कि नाले का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। जल्द कार्य शुरू कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed