{"_id":"620e7c06e2580c1c4e56bac1","slug":"people-upset-due-to-waterlogging-and-mud-in-bauda-baghpat-news-mrt5771252134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौढ़ा में जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौढ़ा में जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को रास्ते से निकलने में उठानी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। बौढ़ा गांव में सड़क पर हो रहे जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीण परेशान है। लोगों को गंदगी से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि 15 साल से मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है। मार्ग पर नाली न होने के कारण घरों का पानी रास्ते पर भरा रहता है। इसी रास्ते पर सरकारी स्कूल है, जिससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
15 साल से नहीं हुई मार्ग की मरम्मत
करीब 15 साल पहले रास्ता बनाया गया था तब से रास्ते की मरम्मत नहीं हुई है। जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार मार्ग का निर्माण कराने की मांग की जा चुकी है, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। - बुधराम
---
बच्चों को उठानी पड़ती है परेशानी
गांव के इसी रास्ते पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय है। बच्चों का इसी रास्ते से स्कूल आना-जाना है। जलभराव और कीचड़ के कारण बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। - नवाब सिंह
विज्ञापन
---
लोगों को सता रहा संक्रमण का खतरा
रास्ते में जलभराव और गंदगी के कारण गांव में संक्रमण फैलने का खतरा सताता रहता है। कई बार जलभराव की समस्या का समाधान कराने और रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। - बिजेंद्र सिंह
---
शिकायत के बाद भी नही हुआ समाधान
जलभराव और कीचड़ से समाधान कराने की मांग को लेकर कई बार मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। गंदगी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। - देवेंद्र
गांव रास्ते में जलभराव व कीचड़ के बारे में जानकारी है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर रास्ते का निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - मौसम देवी, ग्राम प्रधान