फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People shivered from frost and cold wind, temperature reached three degrees

Baghpat News: पाला और सर्द हवा से कांपे लोग, तीन डिग्री पहुंचा तापमान

Tue, 17 Jan 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 17 Jan 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
People shivered from frost and cold wind, temperature reached three degrees
बागपत में सर्द हवा के बीच स्कूल बस का इंतजार करते बच्चें
बागपत। पाला और सर्द हवा से लोग कांप उठे हैं। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच गया। सुबह ठंड अधिक होने के कारण लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया। धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और घरों से बाहर निकले। धूप निकलने पर नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ने से चहल-पहल बढ़ी। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

सर्दी का सितम कम नही हो रहा है। सर्दी के कारण लोग कांप रहे है। सोमवार को पाला और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। सर्दी अधिक होने के कारण लोग घरों में दुबके रहे और जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकले। सुबह धूप खिलने पर लोगों ने राहत महसूस की ओर घरों से बाहर निकले। ठंडी हवा चलने के कारण धूप में भी लोगों को सर्दी का एहसास होता रहा। शाम ढलने पर धूप का असर कम होना शुरु हुआ और ठंड फिर से बढ़नी शुरु हो गई। शाम होते-होते ठंड का सितम बढ़ गया और लोग फिर से घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। शाम को नगर के मुख्य मार्ग और बाजारों में लोगों की भीड़ घटनी शुरु हो गई। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed