फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People's protest against disorder

Baghpat News: अव्यवस्था के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन

Sat, 17 Dec 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
People's protest against disorder
खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान की कश्यप गली में उखडी पडी नाली को लेकर विरोध प्रदर्शन करते मोहल्ले के मह - फोटो : KAHKRA
अव्यवस्था के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

खेकड़ा। मोहल्ला अहिरान वार्ड नौ में बदहाली का आलम है। कश्यप मोहल्ले में दो माह से नाली उखड़ी है। खड़ंजा जर्जर है। मोहल्लावासी पालिका प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हालात नहीं सुधरे हैं। लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर पालिका प्रशासन से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
नगर के कई मोहल्लों में लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। वार्ड नौ में कश्यप गली के हालात ऐसे ही हैं। यहां नगरपालिका प्रशासन ने दो माह पहले नाली को उखाड़ दी, लेकिन अभी तक उसे दोबारा नहीं बनाया है। मोहल्ले की महिलाओं ने कई बार पालिका प्रशासन को इससे अवगत कराया। हालांकि कोई सुनवाई नहीं हुई। उखड़ी नाली और जर्जर खड़ंजे के कारण मोहल्लावासी बदहाल जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

कश्यप मोहल्ले की महिलाएं सत्तो, मोनिका, राखी, शिवानी आदि का कहना है कि नगरपालिका का ठेकेदार नाली उखाड़कर चला गया। फिर बनाने नहीं आया। बुजुर्ग और बच्चे ठोकरे खाकर गिर रहे हैं। गली का क्षेत्र उचाई पर होने के कारण कई मकानों में दरार आ गई है। वहीं, नगरपालिका प्रशासन को जूं नहीं रेंग रही है। महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर नगरपालिका प्रशासन से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले ईओ
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित का कहना है कि कश्यप गली में नाली का निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार से बात करके इसे जल्दी पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed